फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dogs and Monkeys Bite 35 People, Including Five CDogs and Monkeys Bite 35 People, Including Five Childrenhildren

Baghpat News: कुत्तों और बंदरों ने पांच बच्चों सहित 35 को काटा

Mon, 01 Jun 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dogs and Monkeys Bite 35 People, Including Five CDogs and Monkeys Bite 35 People, Including Five Childrenhildren
बागपत। जिलेभर में रविवार को कुत्तों और बंदरों के काटने से पांच बच्चों सहित 35 लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों ने जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रामक कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन




घायलों में कई गांवों के निवासी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। गौरीपुर जवाहरनगर गांव की साकिबा घर के बाहर खड़ी थी, तभी एक कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। नैथला निवासी साहित बाजार जा रहा था, जब एक कुत्ते ने उसके पैर में काटकर घायल कर दिया। हसनपुर मसूरी के मिक्की को घर की छत पर बंदर ने हमला कर हाथ में काट लिया। किशनपुर बराल की प्रीति घर में बैठी थी, जब रसोई में घुसी बिल्ली को भगाने के दौरान उसने पंजा मारकर घायल कर दिया। सूजरा की रश्मि को बंदर ने काटा। शामली के मलेंडी निवासी आदित्य और बागपत के पुराना कस्बा निवासी मान्या को भी कुत्तों ने घायल किया। सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

--

दस लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया
अग्रवाल मंडी टटीरी/दोघट। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को कुत्तों के काटने से घायल हुए नौ लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इन सभी को उपचार के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मनीष त्यागी ने बताया कि रविवार को कई लोगों को वैक्सीन दी गई। गौरीपुर मीतली निवासी संदीप और बली निवासी शहाबुद्दीन को वैक्सीन लगी। टटीरी निवासी रूबीना, नाजिम और दिनेश को भी उपचार मिला। आजमपुर मुलसम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खुंटी निवासी सीमा को वैक्सीन दी गई। नांगल निवासी रितिका को भी यहीं पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। दोघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोघट निवासी तेजस और वंश को यह वैक्सीन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed