फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors were honored by wearing garlands and turbans

Baghpat News: चिकित्सकों को माला व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया

Sat, 01 Jul 2023 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Doctors were honored by wearing garlands and turbans
फोटो - 13
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लायंस क्लब की ओर से शनिवार को चिकित्सक दिवस पर स्वर्गीय डॉ़ अशोक तोमर की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की ओर से चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना, राष्ट्रगान और विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर किया गया। इसके उपरांत स्वर्गीय डॉ़ अशोक तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ़ एके चौधरी, जिला आयुर्वेदिक एवं क्षेत्रीय युनानी अधिकारी डॉ़ मोनिका गुप्ता, डॉ़ सुनील उप्रेती, डॉ़ विनय चौधरी, डॉ़ बिजेंद्र यादव, डॉ़ चिराग, डॉ़ उमाशंकर भारद्वाज, डॉ़ समीर खान को माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ़ एसपी यादव ने चिकित्सकों को ईमानदारी से मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर राजपाल शर्मा, प्रमोद प्रकाश, विजयपाल यादव, जयपाल शर्मा, महेश शर्मा, बशीर अहमद सहित काफी संख्या में क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed