{"_id":"60ccd9bd8ebc3ef97d6a9cd8","slug":"doctors-demonstrated-by-tying-a-black-band-baraut-news-mrt543241171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने शुक्रवार को बाबा रामदेव के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पतंजलि के सभी उत्पादों के बहिष्कार करने का निर्णय लिया। साथ ही चिकित्सकों पर हो रहे हमलों के आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की।
आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. सुखपाल सिंह और सचिव डॉ. दिनेश बंसल के नेतृत्व में चिकित्सक गांधी रोड पर एकत्रित हुए। चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ. सुखपाल सिंह का कहना था कि चिकित्सकों के खिलाफ लगातार हिंसा हो रही है। शासन को भी अवगत कराया जा चुका है। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए जो कानून बना है, उसे देखरेख के साथ लागू किए जाने की आवश्यकता है। सचिव डा. दिनेश बंसल का कहना था कि पूरे कोरोनाकाल में चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों का इलाज किया। बाबा रामदेव के बयान की निंदा की। कहा कि हम सभी आयुर्वेद के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम अब से पतंजलि के सभी उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करते है। इस दौरान डा. आनंद तोमर, डा. राहुल गुप्ता, डा. अरविंद जैन, डा. वैभव जैन, डा. राकेश जैन आदि मौजूद रहे।