फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doctors Daughter Dies of Heart Attack While Studying in Baghpat, found dead in her room

UP: डॉक्टर की बेटी की पढ़ते समय हार्ट अटैक से मौत, नीट की कर रही थी तैयारी, कमरे में बेहोश मिली

Tue, 27 Jan 2026 10:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 Jan 2026 10:46 PM IST
सार

बागपत के खेकड़ा कस्बे में NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय सिमरन की पढ़ते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। डॉक्टरों ने युवाओं में बढ़ते हृदय रोग पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
Doctors Daughter Dies of Heart Attack While Studying in Baghpat, found dead in her room
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला रामपुर में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नीट परीक्षा की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा सिमरन शर्मा की पढ़ाई करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिमरन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुरिंदर कौर शर्मा की बेटी थीं।

विज्ञापन


कमरे में पढ़ते समय बिगड़ी तबीयत, मौके पर मौत
सोमवार शाम सिमरन अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थीं। रात करीब आठ बजे जब भाई राघव कमरे में पहुंचा तो सिमरन बेड के नीचे गिरी हुई मिलीं। परिजनों ने तुरंत देखा कि वह पसीने से तर थीं और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थीं। मां डॉ. सुरिंदर कौर ने जांच की, लेकिन तब तक सिमरन की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने हार्ट अटैक को ही मौत का कारण बताया और पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पतंग उड़ाने से रोके जाने पर नौवीं के छात्र ने की आत्महत्या, मां के सामने टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET की तैयारी कर रही थी सिमरन
सिमरन ने पिछले वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी और एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट की तैयारी कर रही थीं। परिवार को उससे डॉक्टर बनने की बड़ी उम्मीदें थीं। अचानक हुई इस घटना से पूरे कस्बे में शोक की लहर फैल गई।

युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राज सिंह के अनुसार अब 40 वर्ष से कम उम्र के युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे तनाव, अनियमित जीवनशैली, जंक फूड, नींद की कमी, उच्च रक्तचाप और बदलते खानपान को मुख्य कारण बताया गया है। उन्होंने संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को जरूरी बताया।

हाल ही में फतेहपुर पुट्ठी गांव में भी 24 वर्षीय युवक की खेत में काम करते समय हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है, जिससे यह समस्या और गंभीर होती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed