{"_id":"573a15b34f1c1b644eac7657","slug":"do-conversion-or-the-consequences-will-be-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन करो, वरना अंजाम बुरा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन करो, वरना अंजाम बुरा होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 17 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के पटौली गांव की महिला का आरोप है उसका देवर उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं आरोपी ने उनके खिलाफ मारपीट का झूठा केस दर्ज करा दिया है। उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ित महिला बीरमति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके देवर ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपना लिया है। वह उस और उसके परिवार पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी उन्हें परेशान कर रहा है। आरोपी आए दिन उनके साथ गाली-गलौज कर झगड़ा करता है।
आरोप है कि उसने उनके खिलाफ कोतवाली में मारपीट का झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। जबकि, उन्होंने उसे कुछ नहीं कहा है। पीड़िता ने गांव के लोगों के साथ कोतवाली पर पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि मामला मारपीट का है। मामले की जांच चल रही है।