फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM tightened the screws of the officers

विकास कार्यों की बैठक में डीएम ने अधिकारियों के पेंच कसे

Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM tightened the screws of the officers
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने गो आश्रय स्थल, बेसिक शिक्षा, कृषि सम्मान निधि, समाज कल्याण, दिव्यांग, प्रोबेशन विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने योजनाओं के लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति मिलने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने निर्धारित समय में लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने में प्रगति बढ़ाने और सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता द्वारा कार्य में रुचि न लेने पर नाराजगी व्यक्त कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विद्युत निगम को गर्मी में बिजली में सुधार करने के लिए जर्जर तारों को बदलवाने और शिकायतों का समय पर समाधान कराने की चेतावनी दी। लोक निर्माण विभाग को दाहा-भड़ल मार्ग की मरम्मत कराने, नवनिर्मित सेतु पर पेंटिंग लाइट का कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आयुष्मान भारत, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, एनएचएम योजनाओं की प्रगति पर सीएमओ डॉ. आरके टंडन से चर्चा की। सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्थिति सही नहीं मिलने पर डीपीआरओ व खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने 30 जुलाई तक समुदायिक शौचालय को शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। खराब पड़े हैंडपंप रिबोर कराने, प्रयोग किए जा रहे शौचालयों का वेरिफिकेशन कर जियो टैगिंग के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के किसानों को समय से क्लेम दिलाने के निर्देश दिए। सीवीओ को निराश्रित गोवंश योजना के तहत संपूर्ण गोवंश का टैगिंग कराने, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए टीकाकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गोशाला में आए दान से हुए कार्य के बारे में जानकारी के लिए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपरेशन कायाकल्प के तहत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में योजनाओं को तत्काल पूरा करने, अमृत योजना के तहत निर्धारित समय में जलापूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा नमामि गंगे योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। जिला पूर्ति अधिकारी को रिक्त राशन की दुकानों के प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना में अच्छा कार्य करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी तुलिका शर्मा की सराहना की। डीएम ने सीडीओ को विभागों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ हुबलाल, परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका व निर्माणाधीन संस्थाएं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed