फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM sir I am alive, I was killed by the administration

Baghpat: डीएम साहब! मैं रेनू शर्मा जिंदा हूं, एक साल पहले मर चुकी महिला को अचानक सामने देख चौंक गए अफसर

Sat, 01 Oct 2022 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 12:12 AM IST
सार

बागपत में एक साल पहले मर चुकी महिला मदद की गुहार लगाने डीएम कार्यालय पहुंची। बोली... मैं रेनू शर्मा हूं, मैं अभी जिंदा हूं। मुझे प्रशासन ने मार डाला है। महिला को सामने देखकर अफसर भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन
DM sir I am alive, I was killed by the administration
महिला रेनू शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम साहब! मैं रेनू शर्मा हूं, मैं अभी जिंदा हूं। मुझे प्रशासन ने कागजों में मार डाला। मुझे मरा हुआ दिखाकर राजस्व विभाग ने खतौनी से नाम भी हटा दिया। मुझे जिंदा रहते हुए मरा हुआ क्यों बताया जा रहा है। पिछले कई दिनों से चक्कर काट रही हूं, लेकिन कोई मेरी बात सुनने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


डीएम राजकमल यादव भी रेनू शर्मा की यह बात सुनकर चौंक गए कि आखिर जिसको राजस्व विभाग के रिकाॅर्ड में मरा हुआ बताकर जमीन से हिस्सेदारी भी खत्म कर दी गई। वह जिंदा कैसे है? अगर वह जिंदा है तो उसे मरा हुआ किसने और क्यों दिखाया है? डीएम के साथ ही उनके कार्यालय में मौजूद सभी लोगों के मन में इतने सवाल उठने लगे।
विज्ञापन


रेनू ने बताया कि वह अचारज खेड़ी गांव की रहने वाली है और उसके पिता श्यामलाल शर्मा की दो साल पहले मौत हो गई थी। जिससे उसके पिता के नाम दर्ज करीब पांच बीघा जमीन उसके व उसकी बहन सोनिया के नाम हो गई थी, क्योंकि उनका कोई भाई नहीं है। रेनू की डेढ़ साल पहले हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में संदीप शर्मा के साथ शादी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:हथियार के बदले मोबाइल: सहपाठी से हुई डील तो कॉलेज में तमंचा लेकर पहुंचा नौंवी का छात्र, मॉनिटर पर ताना

उसके पास अब एक नोटिस पहुंचा कि वह अपने पिता की जमीन में हिस्सेदार नहीं है और उसका नाम खतौनी से हटा दिया है। यह देखकर रेनू अपने पति संदीप के साथ बड़ौत तहसील में पहुंची। जहां उसे बताया गया कि रेनू की एक साल पहले मौत हो चुकी है। इसलिए उसका नाम हटाया है। अपनी ही मौत के बारे में सुनकर रेनू चौंक गई। उसने कहा कि वह जिंदा है। इसके बाद भी उसकी बात नहीं सुनी गई।

डीएम ने जिम्मेदारों को लगाई फटकार, एसडीएम को सौंपी जांच
रेनू शर्मा की पूरी बात सुनकर डीएम ने गांव के पटवारी को फोन करके फटकार लगाई। डीएम ने बताया कि इस मामले में एसडीएम बड़ौत को जांच करने के लिए कहा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर रिकार्ड को ठीक किया जाएगा और इसमें जिसकी भी लापरवाही मिलती है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed