फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Panchayat to construct 25 routes from 681 lakhs

जिला पंचायत 681 लाख की लागत से बनवाएगी 25 मार्ग

Mon, 21 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat to construct 25 routes from 681 lakhs
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने कहा कि जिले के 25 मार्गों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। 681 लाख रुपये से मार्गों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे पहले 446.18 लाख रुपये से जिले में विकास कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले पांच साल में एक सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य कराए हैं। दस लाख से अधिक परियोजना के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे थे, जिन्हें स्वीकृति मिल गई है। सिखेड़ा के जूनियर हाईस्कूल से पटौली संपर्क मार्ग, तवेलागढ़ी से कुटी मार्ग, बड़ागांव संपर्क मार्ग, महरमपुर बसी संपर्क मार्ग, सांकरौद के नजदीक मवी कलां मार्ग, ढिकौली शिव मंदिर से मेवला संपर्क मार्ग, पटौली के सैदपुर संपर्क मार्ग पर सीसी रोड, मंसूरपुर-लहचौड़ा मार्ग, बिजरौल के निकट सिरसली मार्ग, शबगा ओढ़ापुर मार्ग, ककड़ीपुर में नहर की पटरी से सहारनपुर रोड तक सीसी मार्ग, हेवा में तिलवाड़ा मार्ग की ओर खड़ंजा, सिसाना में गेटवे स्कूल संपर्क मार्ग, बुड़ेढ़ा में धनौरा मार्ग की ओर से कब्रिस्तान तक मार्ग, सलावतपुर खेड़ी के पाबला-बसी संपर्क मार्ग, बाछौड़ से ककौर मार्ग, पाली के दिल्ली रोड से बाईपास, बामनौली में शहीद देशपाल गेट बुढ़ाना मार्ग से ईदरीशपुर बाईपास के मार्ग का निर्माण होगा। इसके अलावा पंद्रहवें वित्त आयोग के अंतर्गत काठा के तालाब से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक सीसी रोड, कोताना के खेड़ी संपर्क मार्ग, पलड़ी में कान्हड़ संपर्क मार्ग, महनवा में वाया अंडर पास से हाईवे तक पेंटिंग रोड, फखरपुर में मुबारिकपुर संपर्क मार्ग, बसी के सलावतपुर खेड़ी संपर्क मार्ग की पटरी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed