फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Baghpat tops in making Ayushman card

आयुष्मान कार्ड बनाने में जरुले का प्रदेश में पहला और इलाज में 5वां स्थान

Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
District Baghpat tops in making Ayushman card
बागपत कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करते विधायक केप? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। आयुष्मान भारत योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बड़ौत विधायक केपी मलिक व डीएम राजकमल यादव की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। योजना अंतर्गत जिले में 27 हजार 510 परिवारों के 90 हजार 170 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिले का प्रदेश में प्रथम और उपचार उपलब्ध कराने में पांचवा स्थान है। जिले के 4400 लाभार्थियों के उपचार पर साढ़े चार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि योजना अंतर्गत जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत, आस्था मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बड़ौत, जीवन ज्योति ऑर्थो सेंटर, मेडिसिटी हॉस्पिटल बड़ौत, अपेक्स ट्रॉमा सेंटर, मिथन नर्सिंग होम छपरौली चुंगी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत, क्रिस्टल हॉस्पिटल सिसाना, सर्वोदय हॉस्पिटल अग्रवाल मंडी टटीरी, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा, एडीके नेत्र चिकित्सालय खेकड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलाना, देवभूमि हॉस्पिटल बालैनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली में योजना अंतर्गत मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। विधायक केपी मलिक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा करना जीवन में सबसे बड़ा पुण्य है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर, सीएचसी अधीक्षक, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कपिल सरोहा, जिला इन्फार्मेशन सिस्टम प्रबंधक अभिषेक राणा व जिला शिकायत प्रकोष्ठ प्रबंधक यतिन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed