फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Disorders in vegetable market, buyers upset

सब्जी मंडी में अव्यवस्थाएं, खरीदार परेशान

Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Disorders in vegetable market, buyers upset
गेट व जमीन पर सब्जी विक्रेताओं के बैठने से होती हैं दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सब्जी मंडी में फैली अव्यवस्था से लोगों को दिक्कतें होने लगी है। कहना है कि सब्जी विक्रेता मंडी के गेट व जमीन पर बैठ जाते है, जिस कारण आने-जाने में दिक्कतें उत्पन्न होती है। भीड़ का फायदा उठाते हुए कई बार जेबकतरें भी लोगों की जेब साफ कर देते है। उन्होंने समस्या के निस्तारण की मांग उठाई।
राकेश विश्वकर्मा का कहना है कि मंडी में सब्जी विक्रेताओं के बैठने की जगह तय है, इसके बावजूद धीरे-धीरे सब्जी विक्रेताओं ने गेट व जमीन पर बैठना शुरू कर दिया है, इससे अव्यवस्था फैलने लगी है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत नगरपालिका ईओ से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मूर्ति देवी का कहना है कि आए दिन मंडी में सब्जी लेने जाना पड़ता है, लेकिन पिछले दो-तीन माह से मंडी में अव्यवस्था का माहौल बन गया है। सब्जी विक्रेता तय जगह की बजाए गेट के पास व जमीन पर बीचोंबीच बैठने लगे है। इससे आने-जाने में दिक्कतें होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा देवी का कहना है कि सब्जी विक्रेताओं को खुद सोचना चाहिए कि जो लोग सब्जियां लेने आ रहे है। उन्हें असुविधा न हो, लेकिन इसके बावजूद भी सब्जी विक्रेता अव्यवस्था फैला रहे है। इससे उनकी दुकानदारी पर ही प्रभाव पड़ेगा।
इस तरह की कुछ शिकायतें नगरपालिका में आई थी। एसडीएम से वार्ता कर इसका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। - ईओ अनुज कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed