फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dip of faith on Pitru Amavasya, worship in homes

पितृ अमावस्या पर आस्था की डुबकी, घरों में पूजा अर्चना

Thu, 17 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dip of faith on Pitru Amavasya, worship in homes
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। पितृ अमावस्या पर जिले भर में पूजा अर्चना की गई। यमुना नदी में हरियाणा और यूपी के श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की।
पितृ विसर्जनी अमावस्या पर बाबा जानकी दास मंदिर में पितरों को संतुष्ट करने की भावना को लेकर दिव्य पूजन किया गया। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया यह अमावस्या वर्ष की सबसे बड़ी अमावस्या है। इस अमावस्या में पितरों की निमित्त जो भी कार्य किया जाता है, वह उत्तम फलदायी होता है। इसके बाद दिव्य यज्ञ किया गया। पितरों का विसर्जन सुख शांति से किया गया। यज्ञ में बबलू शर्मा सपत्नीक यजमान रहे। भूपेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, राजेश गौतम, अमित शर्मा, सुबोध तिवारी, अशोक शर्मा, विश्वनाथ और शिवानी मौजूद रहे। उधर, यमुना में हरियाणा और यूपी के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर डुबकी लगाई। किनारों पर पूजा अर्चना भी की गई।
विज्ञापन

कोरोना के कारण टूटी परंपरा
बागपत। अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए ब्राह्मणों को घर बुलाए जाने की परंपरा है। यही नहीं उन्हें भोजन कराएं और दक्षिणा दी जाती है। माना जाता है कि पितृ प्रसन्न होते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के कारण ब्राह्मणों ने भी घर पहुंचने में रुचि नहीं दिखाई। अधिकतर लोगों ने घर पर ही दक्षिणा और भोजन को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed