फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Difficult to get people out of bad road

बदहाल मार्ग से लोगों का निकलना मुश्किल

Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Difficult to get people out of bad road
बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव से बुढ़सैनी मार्ग बदहाल हो गया है। पिछले एक वर्ष से मरम्मत न होने के कारण सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। जलभराव होने के कारण रास्ते में कीचड़ जमा है। आए दिन दुघर्टनाएं हो रही हैं। ग्रामीण मार्ग की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही मार्ग की मरम्मत न होने पर डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीण श्रीभगवान का कहना है कि मार्ग पर जलभराव के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे लोगों का मार्ग से निकला दूभर है। सचिन कुमार का कहना है कि टूटी सड़क सरकार की कार्यप्रणाली की पोल खोल रही है। कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। बाबूराम का कहना है कि मार्ग पर आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे है। ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल मलिक का कहना है कि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है। उच्चाधिकारियों को मार्ग की मरम्मत कराने के बारे में अवगत कराकर शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed