फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Did obscene acts with a seven year old girl

Baghpat News: सात वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की

Thu, 11 Apr 2024 03:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Did obscene acts with a seven year old girl
खेकड़ा। कस्बे में एक फैक्टरी में आइसक्रीम लेने गई सात वर्षीय बच्ची के साथ फैक्टरी कर्मचारी ने अश्लील हरकत की। बच्ची के परिजनों में कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन

कस्बे में बड़ागांव रोड पर एक सेवानिवृत सैनिक ने आइसक्रीम की फैक्टरी लगा रखी है और इसकी देखरेख की जिम्मेदारी विशेष समुदाय के युवक को दी हुई है। बुधवार देर शाम करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कई बच्चे फैक्टरी में आइसक्रीम लेने पहुंचे। वहां देखरेख करने वाले युवक ने बच्चों को बिना पैसे लिए ही आइसक्रीम देकर भेज दिया। उनमें से एक सात वर्षीय बच्ची को वहीं पर रोक लिया और आरोपी ने फैक्टरी के एक कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने फैक्टरी में पहुंचकर आरोपी युवक की धुनाई कर डाली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed