फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees offered prayers at the Gufa Wale Baba Temple on Diwali.

Baghpat News: दिवाली पर गुफा वाले बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा

Wed, 22 Oct 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers at the Gufa Wale Baba Temple on Diwali.
आस्था में लीन महिला श्रद्धालु, गुफा वाले बाबा को किया नमन:- बागपत के सरूरपुर गांव ​स्थित गुफा व
- कई राज्यों से लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, घर में सुख-शांति की मांगी मन्नत
विज्ञापन

- दत्तनगर गांव के चकबंदी देवता पर भी श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना, पुलिस रही तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिवाली पर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा वाले बाबा मंदिर और दत्तनगर के चकबंदी देवता पर सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में आसपास के जिलों के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी।
दिवाली पर सरूरपुर कलां गांव के समीप गुफा वाले बाबा मंदिर पर मेला लगता है। यहां कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। दीपावली पर मंदिर में भीड़ अधिक बढ़ जाती है। सोमवार को मंदिर में बागपत और आसपास के जिलों के अलावा अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना की और दीप जलाकर सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारा कर प्रसाद वितरित किया। उधर, दत्तनगर में चकबंदी देवता पर भी दीपावली के त्योहार पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा और आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने चकबंदी देवता पर प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। चकबंदी मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बताया कि दीपावली पर चकबंदी देवता पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। देवता पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने चकबंदी देवता का अभिषेक कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

-- कंट्रोल रूम से की गई निगरानी
गुफा वाले बाबा मंदिर पर आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में कंट्रोल रूम बनाया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी से मंदिर और मेला परिसर में निगरानी की। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और मंदिर में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

रूट डायवर्ट रहा, फिर भी जाम लगा

मंदिर पर मेले के कारण पुलिस ने पहले ही रूट डायवर्ट किया था। मगर इसके बाद भी वहां जाम लगा रहा और भीड़ होने से लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। पुलिस भी रूट डायवर्ट करने में लगी रही, मगर इसके बाद भी वाहनों को लेकर वहां तक पहुंच गए। वहां दोपहर बाद तक जाम की स्थिति बनी रही।

आस्था में लीन महिला श्रद्धालु, गुफा वाले बाबा को किया नमन:- बागपत के सरूरपुर गांव स्थित गुफा व

आस्था में लीन महिला श्रद्धालु, गुफा वाले बाबा को किया नमन:- बागपत के सरूरपुर गांव स्थित गुफा व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed