फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees offered Arghya in Shantinath Vidhan

शांतिनाथ विधान में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए अर्घ्य

Tue, 28 Jan 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered Arghya in Shantinath Vidhan
बिनौली (बागपत)। धर्म नगरी बिनौली में रविवार को प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के महामोक्ष कल्याणक पर्व एवं वासु पूज्य भगवान के ज्ञान कल्याणक पर्व के उपलक्ष्य में शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने अर्घ्य चढ़ाकर भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

के श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर में विधानाचार्य पंडित मधुबन शास्त्री के निर्देशन में प्रात: शांतिधारा, अभिषेक व नित्य नियम पूजन के बाद शांतिनाथ महामंडल विधान की क्रियाएं शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच अर्घ्य चढ़ाकर पूजा अर्चना कर पुण्यार्जन किया। इस दौरान संगीतकार संतोष कुमार एंड पार्टी के कलाकारों ने मधुर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। शाम को नन्हें मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर जमकर नृत्य किया। भजन संध्या के बाद अष्टकुमारियों द्वारा मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। विधान में श्रवण जैन, मदनलाल जैन, महेश जैन, अरुण जैन, फूलचंद जैन, अवनीश जैन, प्रवीण कुमार जैन, धनपाल जैन, जिवेंद्र जैन, विमल जैन, नवीन जैन, सत्यप्रकाश गोयल, सुभाष चंद जैन, प्रमोद जैन, नीरज जैन, अमोलक चंद जैन, सचिन जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed