{"_id":"58ed28444f1c1b9f36cf6e22","slug":"devotees-dance-on-the-bhajan-of-bajrang-bali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग बली के भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग बली के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी में हनुमान रथयात्रा में भाग लेते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ठाकुरद्वारा का रजत जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
सोमवार की रात में ठाकुरद्वारा स्थित मंदिर का रजत जयंती समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक योगेश धामा रहे। आयोजन समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया। भगवान दीक्षित म्यूजिकल ग्रुप सोनीपत ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
श्रद्धालु देर रात तक बजरंग बली के भजनों पर झूमते रहे। इससे पहले पंडित कृष्णानंद शास्त्री ने पूजन कराया। इसमें रोहताश गुप्ता, श्रीचंद गुप्ता, राजीव गुप्ता, राकेश गुप्ता, राकेश मोहन गर्ग, मुन्ना लाल गोयल आदि रहे।
अमीनगर सराय में पुरोहित ने भक्तों से विधि विधान से हवन कराया। मंगल आरती कर भक्तों को प्रसाद बांटा। इसमें दीपक भरद्वाज, सोहनवीर पांचाल,, राजपाल शर्मा, रामेंद्र शर्मा, सुंदर शर्मा, मोहित, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीर में श्री राधाकृष्ण ठाकुर मंदिर समिति की ओर से बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली ।इसमें पं. मोहनलाल, श्रीभगवान, माधोराम गर्ग, मुकेश वर्मा, अंकित, कैलाश रामकरण, अंकुर, सुनील, ओमप्रकाश, दिनेश मित्तल, रोहित आदि रहे। बाद में भंडारे लगा। भरभानियां पट्टी में स्थित हनुमान मंदिर और देशवाल पट्टी अौर बस स्टैंड पर भंडारा लगा । इस दौरान अतुल गुप्ता मौजूद रहे।
बनौली गांव में श्रीबाला जी युवा मंडल ने वीर हनुमान जयंती पर भंडारे का आयोजन किया। इसमें राम कुमार वर्मा, सतेंद्र वर्मा, सोनू वर्मा, सौरभ, सत्यप्रकाश गोयल, जीवन चंद आदि रहे। खेकड़ा में हनुमान जयंती भक्तों ने श्रद्धा से मनाई। चक्रसैनपुर, औरंगाबाद के शिव मंदिर मठ में चल रहे अखंड पाठ को विराम दिया। इसके बाद हवन के साथ हनुमान की पूजा कर भंडारे लगा।