फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devi Singh murder case escapes many family planning

देवीसिंह हत्याकांड : पलायन की तैयारी में कई परिवार

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devi Singh murder case escapes many family planning
देवी सिंह - फोटो : amar ujala
बागपत। धनौरा सिल्वर नगर गांव के किसान देवी सिंह की हत्या से भयभीत ओर भी परिवार गांव से पलायन करने का मन बना रहे हैं। पीड़ित परिजन समेत दो परिवार पहले ही गांव छोड़कर जा चुके हैं। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


किसान देवीसिंह की पुलिस सुरक्षा में एक सप्ताह पूर्व हुई निर्मम हत्या के बाद पुलिस कितनी गंभीर है इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते है। मृतक के परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस अभी तक एक भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोप है कि हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनकी दहशत के कारण पीड़ित परिजन समेत दो परिवार गांव छोड़कर जा चुके हैं। इतना ही नहीं गांव से ओर भी परिवार के पलायन करने की आशंका बनी हुई है। एक परिवार के अधिकांश सदस्य गांव से बाहर रहने लगे हैं। एक-दो सदस्य ही गांव में रह रहा है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के लोग पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने घटना की साजिश रचने के दो आरोपियों को ही अभी तक जेल भेजा है। 
विज्ञापन


सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed