फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devi Singh murder case accused arrested

देवी सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी दबोचा

Sat, 07 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 07 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Devi Singh murder case accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में सोहनवीर और सोनू। - फोटो : amar ujala
बागपत में बृहस्पतिवार की रात बरनावा गांव के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने धनौरा सिल्वर नगर में पुलिस अभिरक्षा में किसान देवी सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कुछ साथी भाग निकले। मुख्य आरोपी का कहना है कि देवी सिंह ने उसे व परिवार को कई झूठे मामलों में फंसाया था। इससे तंग आकर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन


गत 25 दिसंबर को हथियारबंद लोगों ने किसान देवी सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। देवी सिंह की पत्नी विद्या ने थान सिंह और उसके बेटों सोहनवीर व सुनील को नामजद कर सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्या की साजिश रचने वाले बरसाती आनंद, देवकरण, गौरव निवासी धनौरा सिल्वर नगर को पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी बिनौली तेजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, गुरुवार रात बरनावा डेरा सच्चा सौदा के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेरा तो बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक व कार में सवार होकर मेरठ की ओर भागे। बाद में पुलिस ने बरनावा गांव से आगे घेरकर उनमें से दो को पकड़ लिया। अन्य फरार हो गए। पकड़ा गया सोहनवीर पुत्र थान सिंह देवी सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी है। उससे पुलिस ने एक तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस और अपाची बाइक बरामद की है। दूसरा युवक सोनू पुत्र इंद्रपाल गांव सिलाना थाना छपरौली का रहने वाला है। उसके पास से मारुति 800 बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी के मुताबिक, सोहनवीर का कहना है कि देवी सिंह कई बार उसे व परिवार को झूठे मुकदमों में फंसा चुका था। इससे तंग आकर उसकी हत्या की गई। उसने अपने फरार साथियों के नाम सचिन, अंकित, बागी सभी बामनौली सन्नी सिवाया जनपद मेरठ, दीपक दारुमपुर, विक्रांत बड़ौत, दुष्यंत लावड़, सुनील छपरौली बताए हैं। वे भी देवी सिंह की हत्या में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed