{"_id":"6acb1fb489de3deeec0a9d9b","slug":"baghpat-woman-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-accident-occurred-while-crossing-the-national-highway-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: बाइक की टक्कर लगने से महिला की मौत, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: बाइक की टक्कर लगने से महिला की मौत, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करते समय हादसा
Sun, 11 Oct 2026 11:03 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:03 AM IST
सार
महफूज कॉलोनी निवासी आशा हाईवे पार कर रही थी, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने आकर टक्कर मार दी। अस्पताल में आशा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार का पता लगा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद एकत्र लोग और गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुर्जर होटल के पास शनिवार रात बाइक की टक्कर लगने से आशा (45) निवासी महफूज कॉलोनी की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने रविवार को पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos
शहर की महफूज कॉलोनी में रहने वाले राकेश ने बताया कि वह बाजार में ताले ठीक करने का काम करता है। शनिवार रात उसकी पत्नी आशा किसी काम से राशिद कॉलोनी जा रही थी। जैसे ही गुर्जर होटल के पास दिल्ली सहरनपुर नेशनल पार करने लगी तो दिल्ली की तरफ से आई एक बाइक ने आशा को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आशा का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस से मेरठ लेकर जाने लगे, तभी उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। पिलाना सीएचसी लेकर चले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी। आशा के परिवार में चार बच्चे हैं।
इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि बाइक सवार का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
यूपी: बागपत में दिन निकलते ही पीटकर युवक की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, गले और चेहरे पर चोट के निशान
ये भी देखें...
यूपी: बागपत में दिन निकलते ही पीटकर युवक की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, गले और चेहरे पर चोट के निशान