{"_id":"6acb3d9c0e4847a9c204849a","slug":"baghpat-nine-year-old-boy-killed-companion-injured-after-being-hit-by-a-brick-laden-tractor-trolley-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से नौ साल के बालक की मौत, साथी घायल; कक्षा तीन में पढ़ता था हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से नौ साल के बालक की मौत, साथी घायल; कक्षा तीन में पढ़ता था हर्ष
Sun, 11 Oct 2026 01:11 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:11 PM IST
सार
जिले के फैजुल्लापुर गांव में हर्ष साइकिल लेकर खेतों पर जा रहा था। रास्ते में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हर्ष की मौके पर मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हर्ष की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फैजुल्लापुर गांव में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कक्षा तीन के छात्र हर्ष (9) की मौत हो गई, जबकि कक्षा पांच में पढ़ने वाला आदित्य घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
रोहित धनकड़ ने बताया कि ज्ञानेंद्र कुमार का बेटा हर्ष साइकिल लेकर खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टटीरी निवासी नवीन का बेटा आदित्य घायल हो गया। बताया गया कि आदित्य अपनी ननिहाल फैजुल्लापुर आया हुआ था। हादसे में बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ये भी देखें...
बिजनौर: लाउडस्पीकर से दी मस्जिद में अजान, पुलिस ने आवाज तेज बताई, मोअज्जन को भेजा जेल; ये बोले शहर काजी
विज्ञापन