फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Developments in the chariot Dudhaange

क्षेत्र में विकास रथ दौड़ाएंगे

Mon, 23 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 23 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत।  राज्य योजना आयोग के सलाहकार ओमवीर तोमर का मेरठ से बड़ौत प्रवेश के दौरान जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


 ओमवीर तोमर का मेरठ से बड़ौत आते समय बरनावा-बिनौली, जिवाना, जौहड़ी आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नेहरू रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में अपने आवास पर पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा राज्य योजना आयोग ने इतने महत्वपूर्ण पद से नवाज कर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मेरा नहीं क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा  क्षेत्र के लोगों का मान सम्मान उनकी समस्याओं का पूरा ध्यान लगाकर प्राथमिकता से निराकरण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा किसानों का गन्ना भुगतान, भूजल समस्या, शांति व्यवस्था आदि पर शीर्ष नेतृत्व से निराकरण का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा राज्य योजना आयोग में क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा और आयोग से क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा विकास की योजनाएं दिलाई जाएगी। ताकि जिला विकास की पथ पर दौड़ सके। 

उन्होंने कहा जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करकर नीतियों को कार्य रोकने ढाला जाएगा ओर वे क्षेत्र में समाजवादी आवास, समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन आदि का बजट बढ़ाने का प्रयास करेंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभ मिले। 


इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत करने वालों में योगेंद्र वैदिक, अमित राठी, राजीव चौहान, अशोक आर्य, सभासद ललित जैन, मुकेश जैन, विनोद, सुधीर, सुरेंद्र सिंह, रमेश, ओमपाल सिंह, चंदर सिंह, कदम सिंह, महेंद्र सिंह, अरविंद जैन, सुखबीर सिंह, हनीफ ठेकेदार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed