{"_id":"62780f077df8b7616902ebcc","slug":"despite-protests-12-people-were-caught-in-electricity-theft-baraut-news-mrt5877837163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ताबडतोड छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ताबडतोड छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को ऊर्जा निगम व विजिलेंस की टीम ने क्षेत्र के गांवों में ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान गोपालपुर खड़ाना, किरठल समेत अन्य कई गांवों में टीम का कड़ा विरोध हुआ, लेकिन टीम ने अभियान जारी रखा। टीम ने 12 लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ऊर्जा निगम के एसडीओ राणा प्रताप व विजिलेंस टीम के प्रभारी देवेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने किरठल, गोपालपुर खड़ाना, बुढपुर समेत अन्य कई गांवों में ताबड़तोड़ छापे मारे। इससे बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने किरठल में पांच व बुढ़पुर गांव समेत अन्य गांवों में सात लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा। इस दौरान किरठल गांव में टीम का कड़ा विरोध हुआ। लोगों का कहना था कि एक तो चीनी मिल किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कर रही है, ऊपर से विद्युत निगम छापे मारकर बिजली चोरी के मुकदमा दर्ज करा रहा है। उधर, एसडीओ राणा प्रताप ने लोगों को समझाया कि जब तक लोग बिजली चोरी बंद नहीं कर देते तथा समय पर बिजली बिल जमा नहीं करेेंगे तो निर्बाध बिजली सप्लाई नहीं मिल सकेगी। उन्होंने लोगों से समय पर बिल जमा करने की अपील की। इस अवसर पर अवर अभियंता पवन कुमार, राकेश ढाका समेत अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।