फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Denial of admission to failed students in colleges

कॉलेजों में फेल विद्यार्थियों को प्रवेश देने से इंकार

Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Denial of admission to failed students in colleges
कॉलेजों में फेल विद्यार्थियों को प्रवेश देने से इंकार
विज्ञापन

बागपत। बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को कई स्कूलों ने दाखिला देने से इंकार करते हुए व्यक्तिगत पढ़ाई करने की सलाह दी। ऐसा करने वाले कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को लगता है कि फेल होने वाले विद्यार्थियों के कारण उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम खराब हो सकता है। इस तरह के नियमों के कारण विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
यूपी बोर्ड से संबद्ध 142 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज जिले में संचालित है। इनमें से इस साल 22 हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों का परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहा। परीक्षा परिणाम 70 फीसदी से कम रहने वालो कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। इसलिए स्कूलों में फेल होने वाले विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दिया जा रहा है और उनको व्यक्तिगत फार्म भरकर पढ़ाई करने के लिए कहा जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों केे परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- बीमारी के कारण हुई फेल, दाखिला देने से मना किया
10वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान काफी दिन तक बीमार रही और बीमारी के कारण एक पेपर छूट गया था। परिणाम आने पर फेल हो गई। उसके बाद उसे श्री यमुना इंटर कॉलेज में दाखिला नहीं मिला और अब व्यक्तिगत पंजीकरण कराकर पढ़ाई करनी पड़ेगी। - आरोही बंसल, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- पहले फार्म दिया, फिर दाखिला नहीं दिया
10वीं कक्षा में तीन विषयों में फेल हो गया था। जिसके बाद दोबारा 10वीं कक्षा में पढ़ाई के लिए श्री यमुना इंटर कॅालेज की तरफ से फार्म दे दिया गया, लेकिन बाद में दाखिला देने से मना कर दिया। जिसकी अधिकारियों से शिकायत की। - रीतिक, छात्र।
अगर कोई विद्यार्थी अधिक विषयों में फेल है और उसके अंक भी काफी कम हैं तो उन्हें व्यक्तिगत पंजीकरण कराने के लिए कहा जा रहा है। अगर कोई विद्यार्थी दो विषयों में फेल है तो उनके अभिभावकों से बातचीत कर दाखिले दिए जा रहे हैं। - मुकेश राज कौशिक, प्रधानाचार्य श्री यमुना इंटर कालेज, बागपत।

----------
कॉलेज के परीक्षा परिणाम को बेहतर रखने की प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी है। अगर विद्यार्थियों को दाखिले में कोई परेशानी है तो उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। - रविंद्र सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed