फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dengue dedicated ward of ten beds ready in the district hospital

Baghpat News: जिला अस्पताल में तैयार हुआ दस बेड का डेंगू डेडिकेटिड वार्ड

Sun, 13 Aug 2023 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dengue dedicated ward of ten beds ready in the district hospital
बागपत। डेंगू के चार मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल में डेंगू डेडिकेटिड वार्ड तैयार कराया गया। इस अस्पताल में केवल डेंगू से पीड़ित मरीजों का इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिनकी डेंगू की जांच भी कराई जा रही है। इसमें सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी सहित चार डेंगू के मामले मिल चुके हैं। इसके बाद डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए विभाग की टीम गांव-गांव जाकर जागरूक कर रही है। हाईरिस्क क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू के मरीजों को भर्ती करने और इलाज के लिए जिला अस्पताल में दस बेड और सीएचसी पर चार-चार बेड का वार्ड बनाया गया है। इस अस्पताल में शिफ्ट के अनुसार विशेेषज्ञ और स्टाफ की तैनाती की जाएगी। सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह ने डेंगू के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में दस बेड का डेंगू डेडिकेटिड वार्ड तैयार कराया गया। इसके अलावा सभी सीएचसी पर चार-चार बेड आरक्षित कराए गए हैं। साथ ही लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है। विभाग की ओर से घनी आबादी के क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed