{"_id":"62892f0a39e38128144d4101","slug":"demonstration-of-villagers-against-waterlogging-and-dirt-baghpat-news-mrt589468461","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव व गंदगी के विरोध में तीन गांवों के ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव व गंदगी के विरोध में तीन गांवों के ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्या का समाधान न होने पर कलक्ट्रेट पर धरना देगी किसान सेना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्राम गौसपुर, डौला व बसौद में जलभराव की समस्या और सफाई की मांग को लेकर किसान सेना ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। वहीं, 15 दिन में समस्याओं का समाधान न होने पर कलक्ट्रेट पर धरना देने की चेतावनी दी।
किसान सेना के राष्ट्रीय प्रभारी मेगलीन त्यागी का कहना है कि गांवों में जलभराव और गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं। जिससे गांवों में बीमारी फैलने की संभावना बढ़ रही है। कई बार समस्याओं का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई लाभ नहीं हुआ। किसान सेना के जिलाध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण तीन गांव के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। शनिवार को समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसान सेना के नेतृत्व में डौला, गौसपुर और बसौद के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम राजकमल यादव को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। साथ ही 15 दिन में समस्याओं का समाधान न होने पर किसान सेना के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में धरना देने की चेतावनी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रभारी अकलीम त्यागी, मुबारक अली, वकील अहमद, रफीक अहमद, इसरार, महबूब, इमरान, रहीसु, मुस्तकीम, इंतजार, इकबाल, इमरान अली, महबूब, इसरार, रफीक अहमद मौजूद रहे।