फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of villagers against Electricity Corporation

Baghpat News: विद्युत निगम के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 23 Jan 2023 04:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers against Electricity Corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा के ग्रामीणों ने बुधवार को विद्युत निगम के कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
बरनावा गांव में विद्युत निगम कर्मियों द्वारा बकाया बिल होने पर नोटिस देकर कनेक्शन काटने की धमकी देकर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है। कर्मियों की मनमानी से क्षुब्ध ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान वहां पहुंचे रालोद पूर्व जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने तक विद्युत निगमकर्मी बिलों की वसूली में मनमानी न करें। उन्होंने कहा नलकूपों पर मीटर लगाने का रालोद कड़ा विरोध करता है। आम उपभोक्ताओं के यहां लगाए मीटर रीडिंग ज्यादा दे रहे हैं। ठीक करने के नाम पर ऊर्जा निगम कर्मी वसूली करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मियों ने उपभोक्ताओं का उत्पीड़न नही रोका तो आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान अलीहसन, इरशाद, अफजल, इदरीश, साजिद, नौशाद, सोनू, विशाल जैन, इंद्र, ब्रह्मानन्द जाटव, राजकुमार, जीशान, कासिम, वसीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed