फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration of farmers against the laying of 220 kV line

220 केवी लाइन विछाने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Sun, 28 Jun 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers against the laying of 220 kV line
रमाला। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा बासौली गांव से निरपुड़ा बिजली घर तक लाइन खिंचने का कार्य किया जा रहा। 220 केवी की लाइन के विरोध में शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने एकजुट होकर बिजली की लाइन निकालने का विरोध किया। उन्होंने टावर खड़ा करने के लिए खोदे खड्ढों में पानी भर दिया। किसानों ने कहा विद्युत निगम प्रभावित किसान को नाम मात्र के फसल नुकसान की भरपाई करने की बात कर रहा है, इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने फसल के नुकसान के साथ टावर के नीचे की जमीन और लाइन के नीचे की जमीन का मुआवजा देने की मांग की। विद्युत निगम के जेई कन्हैया प्रसाद और एसडीओ विकास त्यागी किसानों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, मगर किसान संतुष्ट नहीं हुए। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रबंधक राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, प्रबंधक सतेंद्र सिंह, एडवोकेट शिवम तोमर, जसवीर सिंह, रविंद्र, पुरुषोत्तम सिंह, ओमवीर, विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed