{"_id":"66b2059e4c7c7ef0580caae4","slug":"demonstration-held-against-occupation-of-doghat-kanhad-road-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112137-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दोघट-कान्हड़ मार्ग पर कब्जे के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दोघट-कान्हड़ मार्ग पर कब्जे के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
-मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनवाए जाने की मांग
फोटो संख्या 4
दोघट/दाहा। दोघट-कान्हड़ मार्ग पर अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में सोमवार शाम कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किए जाने की मांग की।
सामाजिक कार्यकर्ता माठू पहलवान के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग दोघट-कान्हड़ मार्ग पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मार्ग की हालत पिछले नौ साल से खराब पड़ी हुई है। मार्ग में गहरे-गहरे गडढ़े हो चुके है, जिस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। आरोप लगाया कि कुछ लोग अब इस मार्ग पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इससे मार्ग संकीर्ण हो गया है। पानी निकासी न होने के कारण खेतों का पानी भी मार्ग पर उतार दिया जाता है। माठू पहलवान ने बताया कि कई बार लोगों से कब्जा हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मार्ग पर हुए अवैध कब्जे को हटवाते हुए मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन धरना शुुरू करने की भी चेतावनी दी। पूर्व सभासद अखिलेश कुमार, ओमप्रकाश पहलवान, सतीश शर्मा, पूर्व सभासद अमरपाल आदि मौजूद रहे।
मुकेश पंवार