फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demonstration against not lifting silt

सिल्ट नहीं उठाए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 26 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against not lifting silt
किदवई नगर में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : BARAUT
बड़ौत। सिल्ट नहीं उठाए जाने के विरोध में किदवई नगर कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दिलशाद, यामीन, मोहसीन, रूहीमूदीन, इकबाल, ताहिर, यासीन, शकीला, फरजाना, हरजाना, सम्मो आदि ने बताया कि दस दिन पहले किदवई नगर कॉलोनी के पास से गुजर रहे नाले की सफाई हुई थी। सफाई के दौरान नाले से सिल्ट निकालकर उनके घरों के बाहर डाल दी गई, जिस कारण अब घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। सिल्ट से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हैं, वहीं बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
गर्मी के चलते सिल्ट से मच्छर पनपते जा रहे है, ऐसे में यहां पर संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका और सिंचाई विभाग से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर जाम लगाकर धरना दिया जाएगा। नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक का कहना है कि सिल्ट सूखने के लिए डाल रखी है, सूखते ही सिल्ट को वहां से उठवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed