फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   demanded protection money from BSP leader

बसपा नेता से मांगी रंगदारी

Sat, 16 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 16 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
demanded protection money from BSP leader
बागपत कोतवाली के बाहर सीओ की गाड़ी का घेराव करते बसपाई। - फोटो : amar ujala
बागपत में रंगदारी का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार बसपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी हाजी फिरोज से फोन पर रवि खट्टा के नाम से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी दी कि रकम नहीं दी तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा। इससे वे काफी भयभीत है। बसपा के बागपत विधान सभा प्रत्याशी अहमद हमीद के नेतृत्व में लोगों ने सीओ से केस का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन


बागपत के चमरावल रोड पर स्थित राशिद कालोनी निवासी हाजी फिरोज पुत्र मुन्ना खान, बसपा के पूर्व लोक सभा प्रभारी है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को वे जरूरी कार्य से लखनऊ गए हुए थे। दोपहर 12:25 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


रुपये देने में असमर्थता जताई तो उनके परिजनों और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि तेरे बच्चों के नाम अरबान तथा सुहैल है। वे जिस स्कूल में पढ़ते हैं। उस स्कूल का नाम भी बताया तथा कहा कि मेरे आदमी तेरे और तेरे परिवारवालों के पीछे लगे हुए हैं। तूने रुपये नहीं दिए तो मौका मिलते ही जान से मार देंगे। फोन करने वाले ने अपना नाम रवि खट्टा बताया। इससे वे काफी भयभीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बसपा के विधानसभा प्रत्याशी अहमद हमीद के नेतृत्व में काफी लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर सीओ कर्मवीर सिंह से केस का खुलासे करने की मांग की है।  क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि चार अप्रैल को बड़ौत के खल व्यापारी ब्रिजेश से 30 लाख रुपये की खत डालकर रंगदारी मांगी गई थी। इसके साथ ही कपड़ा व्यापारी डीके जैन से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed