फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand to start train to Vaishnodevi

Baghpat News: वैष्णोदेवी के लिए ट्रेन शुरू करने की मांग

Fri, 19 Sep 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Demand to start train to Vaishnodevi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अग्रवाल मित्र मंडल एवं व्यापारी सुरक्षा फोरम ने शामली-बड़ौत–लोनी रेलमार्ग से लखनऊ व माता वैष्णो देवी के लिए ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग से ट्रेनें चलने पर यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
बृहस्पतिवार को अग्रवाल मित्र मंडल व व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने मांग की कि अंबाला से लखनऊ के बीच चलने वाली किसी रेलगाड़ी अथवा नई रेलगाड़ी को अंबाला से सहारनपुर, शामली, बागपत, बड़ौत होते हुए लखनऊ तक संचालित किया जाए। इसी प्रकार दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर चलने वाली किसी रेलगाड़ी या नई रेलगाड़ी को भी वाया शामली–बागपत–बड़ौत होते हुए लखनऊ के लिए चलाया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि कटरा (मां वैष्णो देवी) व लखनऊ के बीच चलने वाली कई रेलगाड़ियों में से एक को सप्ताह में तीन दिन या एक दिन वाया बागपत, बड़ौत, शामली चलाया जाए। साथ ही राजस्थान से लखनऊ जाने वाली लंबी दूरी की किसी ट्रेन को भी इस मार्ग से संचालित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, डीआरएम दिल्ली और भारत सरकार के उच्चाधिकारी शैलेंद्र कपिल ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था और दिल्ली–शामली–बागपत–बड़ौत रेलमार्ग के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। ऐसे में इस मार्ग से लंबी दूरी की ट्रेनें चलना यात्रियों की बड़ी मांग है।

इस अवसर पर अनुज बंसल, आकाश गोयल, व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रद्युमन कुमार, सतीश संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed