{"_id":"5edbdffb8ebc3e902576ac1a","slug":"demand-to-open-the-way-to-farm-kahkra-news-mrt4850703133","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जाने के लिए रास्ता खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत जाने के लिए रास्ता खोलने की मांग
विज्ञापन
खेकड़ा। हाट स्पॉट के चलते नगर के मोहल्ला शेखपुरा को सील करने पर लोग मोहल्ले से बाहर निकल पा रहे हैं। एसडीएम ने लोहे की जालिया और बल्ली लगवाकर क्षेत्र को पूर्ण रूप से सील कराया है। मोहल्ले के किसानों ने एसडीएम से खेतों में जाने के लिए रास्ता खुलवाने की मांग की।
नगर के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में सब्जी आढ़ती, उसकी पत्नी और पुत्री कोरोना पॉजिटिव मिले । इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तीन दिन पूर्व मोहल्ले को बल्ली और जाली लगवाकर सील किया। सील करने पर भी कुछ लोग बल्ली के बीच से रास्ता बनाकर निकल रहे हैं। इससे नगर में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया था। शनिवार को एसडीएम राजपाल सिंह ने पुलिस कर्मियों व नगर पालिका कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर बल्ली और जाली को दोबारा से अच्छे ढंग से लगवाकर मार्ग को पूरी तरह से सील करा दिया। इसके बाद मोहल्ले के कुछ किसान नगर पुलिस चौकी पर पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम राजपाल सिंह को लिखित में पत्र देकर खेतों में कार्य करने के लिए जाने के लिए रास्ता खुलवाने की मांग की। किसानों ने कहा खेत पर उनकी गन्ने और चारे की फसलें खड़ी है। वह पशुओं के लिए चारा भी नहीं ला पा रहे हैं। साथ ही धान फसल की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने का कार्य चल रहा है। मोहल्ला सील होने के चलते वह कार्य करने के लिए अपने खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं। खेती कार्य बंद होने के कारण उनका नुकसान हो रहा है। एसडीएम ने उन्हें मोहल्ला समिति बनाकर शर्त के साथ खेतों में आने-जाने के लिए छूट देने की बात कही। इसके बाद किसान लौट गए। एसडीएम राजपाल सिंह ने बताया कि किसानों को मोहल्ला समिति बनाने को कहा गया है। सभी मोहल्लावासियों से सुरक्षा में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।