फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand raised to not allow roadways buses to enter the city

Baghpat News: रोडवेज बसों को शहर के अंदर न आने देने की उठाई मांग

Thu, 09 Jan 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to not allow roadways buses to enter the city
-राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने जिलाधिकारी से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रोडवेज बसों को शहर के अंदर न आने देने की मांग उठाई।

सुमित खेड़ा ने जिलाधिकारी को बताया कि बसों के आबादी में प्रवेश करने से हादसे हो रहे हैं। वहीं प्रदूषण भी बढ़ रहा है। रोडवेज बसों के लिए शहर से बाहर जगह दे दी गई है, फिर भी बस शहर के अंदर आती हैं। इसकी वजह से दिन भर में चार से पांच एक्सीडेंट शहर में होते हैं। पूरे दिन महावीर चौक व अन्य स्थानों पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


भोपा पुल और जानसठ पुल पर कई बार हादसे भी हुए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने एआरटीओ को एक रोड मैप बनाने को कहा। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का निस्तारण जल्द ही करा दिया जाएगा। सुमित खेड़ा के साथ संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद टांगरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed