फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for setting up purchase centers of mills that pay on time

समय से भुगतान करने वाली मिलों के क्रय केंद्र लगवाने की मांग

Sat, 03 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for setting up purchase centers of mills that pay on time
समय से भुगतान करने वाली मिलों के क्रय केंद्र लगवाने की मांग
विज्ञापन

बागपत, दोघट। बामनौली गांव में गन्ना किसानों की बैठक में पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि चीनी मिलें किसानों के बकाये का समय से भुगतान नहीं कर रहीं हैं, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार क्षेत्र में समय से भुगतान करने वाली मिलों के क्रय केंद्र लगवाने की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। भुगतान न होने के कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। जल्द ही गन्ना आयुक्त से मिलकर भुगतान न करने वाली मिलों के स्थान पर दूसरी मिलों के क्रय केंद्रों की मांग की जाएगी। उन्होंने मलकपुर मिल के अध्यासी विपिन चौधरी के मिल दिसंबर से पहले पेराई करने में असमर्थ है बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसान ऐसी मिलों को गन्ना नहीं देना चाहता है जो समय से भुगतान नहीं करती है। बैठक में नरेश डायरेक्टर, रामबीर, ब्रजराज, सुभाष, महेंद्र सिंह, गजेंद्र चौधरी, प्रहलाद, हरपाल, सहेंद्र, रविंद्र, सतपाल, भोपाल, अमित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed