फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for payment of sugarcane arrears and solution of stray animals

गन्ना बकाए का भुगतान और आवारा पशुओं का समाधान कराने की मांग

Mon, 20 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demand for payment of sugarcane arrears and solution of stray animals
बागपत। चौबीसी खाप के अध्यक्ष व सदस्य सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने गन्ना बकाए का भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान और नलकूप पर बिजली के मीटर लगाने के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों का कहना था कि मलकपुर चीनी मिल ने अभी तक पेराई सत्र 2020-21 तक का भी भुगतान नहीं किया है। गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। किसान घर का खर्च और बच्चों की फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। ऊर्जा निगम की ओर से किसानों पर बिल भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में आवारा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसान दिन रात खेतों पर पहरा देने के लिए विवश है। ऊर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारी नलकूपों पर मीटर लगा रहे हैं, जिसका किसान विरोध करते हैं। उन्होंने डीएम से सभी समस्याओं का समाधान कराने और जल्द समाधान नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी। इस मौके पर चौबीसी खाप अध्यक्ष रणवीर सिंह, राजपाल सिंह, श्याम सिंह, सुरेश, चंद्रपाल, प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed