{"_id":"64a03ad10ecdb6e8c50e9ca6","slug":"demand-for-compensation-by-protesting-against-breaking-the-house-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-2825-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मकान तोड़ने के विरोध में धरना देकर मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मकान तोड़ने के विरोध में धरना देकर मुआवजे की मांग
विज्ञापन
फोटो नंबर 01केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बसी गांव में तालाब किनारे बने मकानों को तोड़े जाने के विरोध में मकान मालिकों ने तहसील में धरना देकर अधिकारियों से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की।
बसी गांव में करीब 32 बीघा भूमि पर तालाब है। एक महीने पहले ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर गांव के कुछ लोगो पर तालाब की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत करते हुए उसे कब्जामुक्त कराने की मांग की थी। तालाब की करीब 15 बीघा भूमि पर 50 से अधिक परिवारों ने मकान बनाकर कब्जे किए हुए थे। टीम ने बुलडोजर से मकानों को ध्वस्त कराकर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया था। शनिवार को परिवार के लोगों ने तहसील में धरना दिया। कहा कि तहसील प्रशासन ने अवैधानिक तरीके से उनके मकानों को ध्वस्त कराया है। उनके परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उन्होंने एसडीएम से क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। एसडीएम ज्योति शर्मा ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान ओमबीर, जयकुमार, विनोद प्रजापति, अमरपाल, प्रमोद कुमार, पवन प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, राजपाल प्रजापति, ईश्वर प्रजापति आदि मौजूद रहे।