फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Demand for arrest of truck driver, protest at Kotwali

ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग, कोतवाली पर प्रदर्शन

Wed, 14 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of truck driver, protest at Kotwali
बड़ौत। बुढपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों बताया कि नौ जुलाई को गांव निवासी विजय पुत्र राजू हरियाणा से ईट भट्ठे से काम कर गांव लौट रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशु पैंठ के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने खच्चर-बुग्गी को टक्कर मार दी थी। टक्कर से खच्चर की मौत हो गई थी, जबकि विजय को गंभीर हालत में बड़ौत से दिल्ली रेफर किया था। विजय के परिवार की हालत बहुत खराब है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि जांचकर्ता दरोगा यह कहता है कि टोल पर जाकर बैठ जाओ और खुद ट्रक चालक को पकड़ लो। उन्होंने एसपी से शिकायत करने की बात कही। मौके पर विक्की, विकास, चंद्रपाल, सुमित, छोटू शामिल रहे। सीओ ने कहा कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed