फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Delhi-Saharanpur highway jam for cut at Kishanpur Biral

किशनपुर बिराल में कट के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाइवे जाम

Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Saharanpur highway jam for cut at Kishanpur Biral
- बस स्टैंड पर कट नहीं मिलने से 15 गांव के लोग मुश्किल में
विज्ञापन

- पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, कट का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
रमाला (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर किशनपुर बिराल बस स्टैंड पर कट नहीं दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। कुछ देर के लिए हाइवे भी जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कट नहीं दिए जाने से 15 गांव के लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो जाएगी। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत किया और समाधान का भरोसा दिलाया।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर डिवाइडर बनाने का कार्य चल रहा है। किशनपुर बिराल बस स्टैंड पर कट नहीं दिए जाने से क्षेत्र के ग्रामीण मंगलवार को एकत्र हुए। बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि किशनपुर बिराल में आसपास के 15 गांव के लोगों का आवागमन रहता है। मुख्य बस स्टैंड पर अगर कट नहीं मिलेगा तो लोगों को लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। इससे हाइवे पर हादसों का खतरा भी बढ़ेगा। जाम की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराते हुए हाइवे से हटाया। ग्रामीणों ने एलान किया कि अगर कट नहीं मिला तो एनएचएआई के कार्यालय और कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ईंट भट्ठा संचालक विक्रम राणा, नितिन तोमर, सागर एडवोकेट, अजित तोमर, रूपेश प्रधान, बाबूराम, सुधीर, राजपाल सिंह सूप, नरेश तोमर शामिल रहे
विज्ञापन

कट नहीं मिलने से यह गांव प्रभावित
रमाला। किशनपुर बिराल में बस स्टैंड पर कट नहीं दिए जाने से सूप, सोंटी, किशनपुर बराल, कासिमपुर खेड़ी, अशरफाबाद थल, कंडेरा, हसनपुर जिवानी, अशरफाबाद थल, सोंटी, मुकुंदपुर, नांगल, भगवानपुर समेत 15 गांव प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार होगा ठप, ग्राहकों को खतरा
रमाला। किशनपुर बिराल बस स्टैंड पर सैकड़ों दुकानें हैं। बड़ा चौराहा है। आसपास के ग्रामीण यहां पर खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। कट नहीं दिए जाने से ग्राहकों को एक दुकान से दूसरी तक जाने के लिए करीब पांच सौ मीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। रोजाना हादसों का खतरा बना रहेगा।

थाने के पास और पुसार मार्ग पर कट
रमाला। मुख्य बस स्टैंड के बजाए हाइवे पर रमाला थाने के पास और दूसरी तरफ पुसार मार्ग पर कट दिया गया है। यही वजह है कि ग्रामीण किशनपुर बिराल मुख्य बस स्टैंड पर कट की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed