फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Decoration of Puramahadev temple started, barricading work completed

Baghpat News: पुरामहादेव मंदिर की सजावट शुरू, बैरिकेडिंग का कार्य पूरा

Sat, 22 Feb 2025 10:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Feb 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Decoration of Puramahadev temple started, barricading work completed
पुरा महादेव मंदिर के पास दुकान लगाते दुकानदार। संवाद
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। मंदिर की सजावट शुरू हो गई है और बैरिकेडिंग लगाने का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

पुरामहादेव मंदिर पर 25 से 27 जुलाई तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। मेले को सफल बनाने के लिए कर्मचारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। मंदिर के आने-जाने वाले मार्गों की साफ-सफाई, लाइटिंग, बैरिकेडिंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

कर्मचारी मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजा रहे है और बैरिकेडिंग को मजबूत करने में लगे है। मंदिर समिति कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि मेला शुरू होने से पहले ही सभी कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मेले में सीसीटीवी कैमरों की संख्या 32 से बढ़ाकर 38 कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम मंदिर और एक कंट्रोल रूम गेस्ट हाउस में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed