फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Death of a welder, wife accused of murder, uproar by family members

Baghpat News: बैल्डर की मौत, पत्नी पर हत्या कराने का आरोप, परिजनों का हंगामा

Fri, 09 Feb 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 09 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Death of a welder, wife accused of murder, uproar by family members
बागपत, बड़ौत। लोहे की दुकान पर काम करने वाले किदवई नगर निवासी व्यक्ति की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तो परिजनों ने पत्नी पर व्यक्ति की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जुबैर (40) पुत्र अब्दुल वहीद किदवई नगर का रहने वाला था। वह नगर में लोहे की दुकान पर बैल्डर का काम करता था। बृहस्पतिवार की शाम काम से लौटने के बाद जब वह घर पर पहुंचा, तो थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर जुबैर का पिता अब्दुल वहीद व अन्य परिवार के लोह वहां पर पहुंचे और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। परिजनों ने पत्नी पर जुबैर की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लयाया कि काफी समय से जुबैर व उसकी पत्नी के बीच विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते जुबैर की पत्नी घर पर नहीं रहती थी, हम भी घर पर नहीं थे, इसी का फायदा उठाते हुए जुबैर को अकेला पाकर उसकी हत्या करा दी गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि जुबैर के पिता ने जुबैर की पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed