फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   death news

Baghpat News: हाईवे पर गोवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Aug 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
death news
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौत में गोवंश से बाइक टकराने पर सड़क पर गिरे दूधिया मुन्ना (55) निवासी बावली की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गोवंशों को नहीं पकड़वाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए रोष जताया। उन्होंने सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भेजने की मांग की।
विज्ञापन

बावली गांव निवासी फरमान ने बताया कि उसके पिता मुन्ना दूधिया सोमवार शाम बड़ौत की डेयरी पर दूध देने गए थे। देर रात डेयरी से गांव लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जैसे ही ऑटो मोबाइल शोरूम के पास पहुंचे तो अचानक दौड़ते हुए सड़क पर आए गोवंश से बाइक टकरा गई। इससे उसके पिता मुन्ना सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर उनको अस्पताल ले जाने लगे मगर तभी उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर गांव में पहुंचे और गमगीन माहौल में शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------
हाईवे समेत सभी जगह गोवंशों की भरमार, जा चुकी है कई की जान
बागपत। जिले में दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे से लेकर अन्य मार्गों और खेतों में गोवंशों की भरमार है जो अफसरों को नजर नहीं आ रहे। इससे खेतों और सड़कों पर गोवंश की टक्कर लगने से कई की जान जा चुकी है तो कई घायल हो गए। नेशनल हाईवे पर अफसरोंं के सामने गोवंश आ जाए तो वह उन्हें पकड़वाने की बजाय नजरअंदाज कर निकल जाते हैं। इसी वजह से जिले में सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
खेकड़ा कस्बे में मोहल्ला मुंडाला निवासी दृष्टिहीन व्यक्ति राकेश बाजार में जा रहा था। तभी सांड़ ने राकेश को टक्कर मार दी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद सांड़ ने एक घोड़ी को भी मार डाला और कई लोगों को घायल भी किया।
------
वर्जन-
गोवंश की टक्कर से दूधिया की मौत होने का मामला जानकारी में नहीं है। टीम को भेजकर गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला में भेजा जाएगा।
- डॉ. अरविंद त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed