{"_id":"61d098c6abcc8f405c59805c","slug":"dealers-are-robbing-the-poor-s-ration-baghpat-news-mrt571678469","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के राशन पर डाका डाल रहे डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के राशन पर डाका डाल रहे डीलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत। जहां एक तरफ सरकार अन्न महोत्सव मनाती है, वहीं गरीबों के राशन पर डीलर ही डाका डाल रहे हैं। हर कार्ड पर एक से दो यूनिट की कटौती हो रही है। वहीं, विरोध करने पर कार्डधारकों को राशन नहीं दिया जाता है। हालात यह है कि कोई शिकायत करता है तो उसका कार्ड ही निरस्त करा दिया जाता है। इस तरह राशन कम दिए जाने की करीब 250 शिकायतें हर महीने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के पास पहुंच रही हैं।
राशन उपलब्ध कराने के लिए भले ही बायोमेट्रिक व्यवस्था कर दी गई हो परंतु गरीबों के राशन पर डाका बंद नहीं हो सका है। जिले में ग्रामीण क्षेत्र में करीब 350 व शहरी क्षेत्र में करीब 70 राशन डीलर हैं। इन पर करीब 7 हजार 863 अंत्योदय कार्ड व 1 लाख 92 हजार 305 गृहस्थी कार्ड हैं। हक के लिए कार्डधारकों को जूझना पड़ रहा है। बायोमेट्रिक व्यवस्था होने के बाद भी हर किसी को एक से दो यूनिट राशन कम दिया जा रहा है। इसका खुलासा उन शिकायतों से हुआ है जो प्रशासन, आपूर्ति विभाग व जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचीं। इसके बावजूद डीलरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ऐसे मामले अभी तक सामने आए
केस-1
लुहारी गांव के राशन डीलर जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें कार्डधारक दर्ज यूनिट के हिसाब से राशन मांग रहे हैं। वहीं, डीलर धमकी दे रहा है कि न पूरा राशन दूंगा और कार्ड भी निरस्त करा दूंगा। मंत्री, विधायक, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
केस-2
असारा गांव में भी कार्डधारकों को कम राशन देने की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंची। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई परंतु न इसमें कोई कार्रवाई हुई और न ही उपभोक्ताओं को दर्ज यूनिट के मुताबिक राशन मिला।
केस-3
गूंगाखेड़ी व बावली के डीलरों पर भी कम राशन देने का आरोप है। गूंगाखेड़ी में कार्डधारकों ने डीलर के खिलाफ कम राशन देने पर हंगामा किया था। वहीं, बावली के डीलर पर कार्डधारकों को कम राशन बांटने व कालाबाजारी का आरोप लगाया था।
राशन की कालाबाजारी
केस-1
एसडीएम सुभाष सिंह ने अमीनगर सराय मार्ग पर कालाबाजारी के लिए ले जा रहे 100 क्विंटल राशन को बीती 10 दिसंबर को जब्त किया था। जिसमें राशन डीलर व एफसीआई गोदाम के कर्मियों पर आरोप लगे थे। राशन कम देकर कालाबाजारी की जा रही थी।
केस-2
आपूर्ति कार्यालय बड़ौत के कर्मचारियों ने कालाबाजारी के लिए राशन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पूर्वी यमुना नहर पर पकड़ा था। उसे बाद में छोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर आपूर्ति विभाग के कर्मियों व कालाबाजारी के लिए राशन लेकर जा रहे लोगों में बातचीत होने की कई वीडियो वायरल हुई थीं। इसमें आपूर्ति कार्यालय के कर्मियों की मिलीभगत भी उजागर हुई थी।
केस-3
एसडीएम रामनयन और सीओ बागपत अनुज मिश्र ने जुलाई 2021 में बिनौली में बंद पड़े स्कूल में छापा मारकर 158 क्विंटल गेहूं व चावल पकड़ा था। साथ ही 37 खाली सरकारी बोरे व ट्रक चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि जांच के बहाने मामले को फाइल में दबा दिया।
कम दिया जा रहा है राशन
नगर निवासी सायरा का आरोप है कि डीलर हर माह दर्ज यूनिट के हिसाब से तीन से चार किलो राशन कम देता है। उसे कुछ दिन पहले केवल 20 किलो राशन दिया। इस तरह उन्हें पांच किलो चावल कम दिया। वहीं, कार्डधारक प्रमोद ने बताया कि परिवार में चार सदस्य हैं। 12 किलो गेहूं व छह किलो चावल मिले हैं। उसे दो किलो चावल कम मिला है।
राशन कम देने की कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाती है। यदि किसी जगह राशन कम देने का मामला है तो सीधे शिकायत कर सकते हैं। उसमें जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।-राजकमल यादव, डीएम