फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body was removed from grave on orders of DM, secret of death will revealed in postmortem report

UP: सामने आएगा बच्ची की मौत का सच, DM के आदेश पर कब्र से निकाला शव, मां पर लगा था गला घोंटकर मारने का आरोप

Sat, 05 Aug 2023 01:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Aug 2023 01:49 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में मासूम बच्ची की मौत के मामले में डीएम ने एक्शन लिया है। डीएम के आदेश पर शनिवार को बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का राज खुलेगा।

विज्ञापन
Dead body was removed from grave on orders of DM, secret of death will revealed in postmortem report
डीएम के आदेश पर बच्ची का शव कब्र से निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के कोताना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई चार माह की बच्ची की मौत के मामले में कार्रवाई हुई है। डीएम के आदेश पर शनिवार को बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। वहीं, पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी ने ही बेटी को गला घोंटकर मारा है। 

विज्ञापन


दरअसल, कोताना गांव के अजय की शादी सात साल पहले भालड़ा बारा गांव जिला मेरठ की रहने वाली एक महिला से हुई थी। अजय को पहली पत्नी से एक लड़का और एक लड़की हैं, लेकिन दो साल पहले बीमारी के चलते महिला की मौत हो गई। गमगीन माहौल से उभर जाने के बाद परिजनों ने एक साल पहले फिर से अजय की शादी मृतक महिला की छोटी बहन से करा दी थी। अब अजय को दूसरी पत्नी से चार माह की बच्ची थी, लेकिन बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

वहीं, गमगीन माहौल में बच्ची को दफना दिया गया, लेकिन तभी परिवार के लोगों को महिला पर शक हुआ। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची को मारना भी स्वीकारा है, जिसके बाद महिला के पति अजय ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पत्नी पर चार माह की बच्ची का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। 

अब डीएम के आदेश पर बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उधर, बच्ची का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया था। पति ने पत्नी पर बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर थी। फिलहाल डीएम के आदेश पर बच्चे के शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed