फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat decision in Meerut: boyfriend will marry unmarried mother

पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

Fri, 04 Aug 2023 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Aug 2023 12:50 PM IST
सार

मेरठ जनपद के रेलवे रोड थाना क्षेत्र निवासी बिन ब्याही मां की शादी उसके प्रेमी से ही होगी। यही नहीं प्रेमी के इनकार करने पर समाज में उसका व परिजनों का हुक्का पानी बंद करने का भी फरमान सुनाया है।

विज्ञापन
Panchayat decision in Meerut: boyfriend will marry unmarried mother
शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र निवासी बिन ब्याही मां की शादी उसके प्रेमी से ही होगी। गुरुवार को पंचायत में फैसला लिया कि अगर युवक ने शादी नहीं की तो बिरादरी में हुक्का-पानी बंद कर दिया जाएगा। साथ ही बस्ती भी छोड़नी पड़ेगी। कार्रवाई के डर से युवक के परिजनों ने शादी के लिए हां कर दी। अब एक महीने बाद दोनों का निकाह होगा।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक कालोनी निवासी युवती का दो साल से पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। युवती की शादी की बात चली तो उसने परिजनों को खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर हंगामा किया था।

विज्ञापन

इस मामले में पंचायत बैठी तो दोनों पक्षों ने शादी के लिए सहमति जताई थी। मंगलवार को युवती दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। जानकारी लगने पर युवक व उसके परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया।


इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने रेलवे रोड थाने में शिकायत की थी। थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में दोबारा पंचायत हुई। पंचायत में फैसला हुआ कि एक माह बाद युवती से युवक निकाह करेगा। 

छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोपी जेल भेजा
लिसाड़ी गेट पुलिस ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित फतेहउल्लापुर निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे आंबेडकर चौक से पकड़ लिया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

 
विज्ञापन

शौचालय में किराएदार की बेटी से दुष्कर्म
इंचौली थाना क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे ने किराएदार की बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर शौचालय में दुष्कर्म किया। तीन दिन तक परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस चौकी के चक्कर काटते रहे। 


बुधवार को उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया। एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। क्षेत्र के एक गांव में एक ग्रामीण परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। 


ग्रामीण का कहना है कि तीन दिन पहले वह अपने परिवार के साथ काम पर गया था। इस दौरान उसकी 20 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि बेटी टॉयलेट गई थी, जहां पहले से मौजूद मकान मालिक के बेटे ने तमंचे के बल पर उसे शौचालय में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। शाम को परिजन वापस लौटे तो बदहवास बेटी ने सारी बात बताई। 


पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़ित के परिजन तीन दिन तक चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed