फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: DM Deepak Meena prohibited employees from coming to Collectorate wearing jeans and Tshirts

UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी

Fri, 04 Aug 2023 08:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Aug 2023 08:27 PM IST
सार

Meerut News : मंदिर के बाद अब कलक्ट्रेट में भी ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। डीएम का आदेश है कि कोई भी कर्मचारी जींस-टीशर्ट में कार्यालय नहीं आएगा।

विज्ञापन
Meerut: DM Deepak Meena prohibited employees from coming to Collectorate wearing jeans and Tshirts
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिरों के बाद अब सरकारी कार्यालयों में भी ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। यूपी के मेरठ जनपद में डीएम ने आदेश जारी किया है कि कलक्ट्रेट और तहसील में कोई भी कर्मचारी जींस-टीशर्ट व रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर नहीं आएगा। 
विज्ञापन


जींस-टीशर्ट और रंग बिरंगे कपड़े पहनने पर रोक
डीएम दीपक मीणा ने कलक्ट्रेट, तहसील व अन्य सरकारी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान जींस-टीशर्ट और रंग बिरंगे कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा गया कि सरकारी कर्मचारी सामान्य ड्रेस पहनकर ही अपने कार्यालय में बैठेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में डीएम बृहस्पतिवार को फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। इसी दौरान कलक्ट्रेट का एक कर्मचारी जींस-टीशर्ट में डीएम के पास पहुंच गया। कर्मचारी का पहनावा देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उसके बाद डीएम ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर सरकारी कार्यालय में जींस-टीशर्ट व रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर नहीं आने को कहा। 

शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालय में इससे संबंधित आदेश भी पहुंच गया। आदेश में डीएम की तरफ से कहा गया है कि अगर सरकारी कार्यालय में कोई अधिकारी जींस-टीशर्ट पहने पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। शनिवार से सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इसको सुनिश्चित कर लें। अधिकारी और कर्मचारी सामान्य ड्रेस (फॉर्मल ड्रेस) में ही कार्यालय में उपस्थित होंगे। 

यह भी पढ़ें: आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर बनना चाहता था बद्री कमांडो, फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री

विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा का कहना है कि जींस-टीशर्ट या फिर रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर अधिकारी अपने कार्यालय में आएंगे तो फरियादी या फिर आम जनता पर अधिकारियों का कैसा प्रभाव पड़ेगा। सरकारी विभाग में सभी कर्मचारी सामान्य ड्रेस में आएंगे।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed