फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dead body of a young man found hanging on the fan in the shop

दुकान में पंखे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on the fan in the shop
-कानपुर देहात से मजदूरी करने के लिए सिसाना गांव में आया हुआ था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिसाना गांव में एक दुकान में युवक का शव पंखे पर लगाए गए फंदे पर लटका मिला। कानपुर देहात का रहने वाला युवक कुछ दिन पहले सिसाना गांव में मजदूरी के लिए आया था। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों को सूचना दी गई।
कानपुर देहात के मंगलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय युवक सर्वेश पुत्र बसंत सिसाना में किराए की एक दुकान में रहता था। वह अपने साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए यहां आया था। उसके अन्य साथी भी गांव में मकान व दुकानों में किराए पर रहते हैं। सर्वेश प्रतिदिन की तरह सोमवार रात को दुकान के दरवाजे बंद करके सोया था। जब मंगलवार सुबह सर्वेश नहीं उठा तो उसके साथियों ने उसको आवाज लगाई। इसके बाद भी सर्वेश नहीं उठा तो खिड़की से देखने पर सर्वेश का शव छत के पंखे पर रस्सी से लटका हुआ दिखा। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से दरवाजा खोला और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोतवाली एसएसआई मुनेशपाल सिंह का कहना है कि युवक सर्वेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत की सही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed