{"_id":"6131045a8ebc3e5f263285dc","slug":"data-will-be-ready-for-people-left-out-of-vaccination-baghpat-news-mrt5544858197","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण से छूटे लोगों का तैयार होगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण से छूटे लोगों का तैयार होगा डाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में सात सितंबर से 16 सितंबर तक विशेष सर्वे अभियान चलेगा। अभियान में टीकाकरण से छूटे लोगों का डाटा तैयार होगा। एक टीम प्रतिदिन कम से कम 50 घरों का सर्वे कर बीमार और टीबी के मरीजों की सूची भी तैयार करेंगी। जिले में 780 टीमों का गठन होगा। सर्वे में बीमार और संक्रमित मिलने वाले लोगों को उपचार दिलाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एससीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया जिले में पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर सर्वे अभियान चलाया जाएगा। सर्वे में कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ बुखार से पीड़ित, कोरोना संक्रमित, टीबी, टीकाकरण से छूटे बच्चे और 18 से 44 व 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के कोविड का पहला टीकाकरण न कराने वाले लोगों की सूचि तैयार होगी। सर्वे अभियान के लिए जिले में 780 टीमों का गठन होगा और प्रत्येक टीम में दो सदस्यों को शामिल किया जाएगा। टीम अपने क्षेत्र में प्रतिदिन 50 घरों का सर्वे कर लोगों की सूची तैयार करेंगी। टीम सर्वे किए गए घरों की दीवारों पर एस का चिह्न और दिनांक अंकित करेंगी और सर्वे पूरा होने पर घरों की दीवारों पर जागरूकता स्टीकरण चस्पा किए जाएंगे। टीम सर्वे में मिलने वाले बीमार और संक्रमित लोगों की सूचना पर्यवेक्षक के माध्यम से चिकित्साधिकारी को देंगे और चिकित्साधिकारी मरीजों को उपचार उपलब्ध कराएंगे। लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। चौराहों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट माइक्रोफोन के माध्यम से लोगों को गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक करेंगे। मास्क न लगाने और सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।