{"_id":"6418b346a0ae37350c0ea984","slug":"damage-to-crops-due-to-strong-wind-and-hail-baghpat-news-c-14-1-161576-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तेज हवा व ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान, 60 गांवों में बत्ती भी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तेज हवा व ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान, 60 गांवों में बत्ती भी गुल
Tue, 21 Mar 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
लहचौड़ा गांव में बारिश के दौरान खराब हुई टमाटर की फसल दिखाते किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/अमीनगर सराय/रटौल। यहां सोमवार दोपहर को तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से फसलों में भारी नुकसान हो गया। वहीं बारिश के कारण कई बिजलीघर व लाइनों में फाल्ट आने से 60 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसको शाम तक सुचारू किया गया। शाम सात बजे तक जिले में लगभग 25 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
दोपहर को मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब दस मिनट तक ओलावृष्टि के बाद बारिश शुरू हुई। बारिश होने का सिलसिला रात तक चलता रहा। जिससे किसानों की गेहूं की फसल गिर गई। गेहूं में बाली आई हुई और बारिश के साथ तेज हवा काफी नुकसानदायक रही। इससे गेहूं की पैदावार प्रभावित होने की बात कही जा रही। सरसों की फसल भी पक कर तैयार है और ओलावृष्टि व बारिश के कारण उसके दाने गिर गए। बारिश के कारण आम का बौर गिर गया और खीरा, तोरई व करेला की फसल में काफी नुकसान हुआ है।
कृषि वैज्ञानिक डाॅ. संदीप चौधरी ने बताया कि तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। गेहूं गिरने से पैदावार प्रभावित होगी। सरसों का दाना भी गिर गया है। आम का बौर भी गिर गया और सब्जी की फसल भी खेतों में पानी भरने से खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
- बिजलीघर और लाइनों में हुए फाल्ट, 60 गांवों में आपूर्ति ठप
यहां सोमवार को बारिश के कारण बागपत व रिवर पार्क के 33केवीए बिजलीघर में फाल्ट आ गया। इससे बागपत के इलाकों के साथ ही नयागांव, सिसाना, पाली, टटीरी आदि में आपूर्ति ठप हो गई। दोनों बिजलीघर में फाल्ट ठीक करने के बाद ही सोमवार शाम तक आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं बारिश से बामनौली, बिजरौल, वाजिदपुर, पुसार, दोघट, गांगनौली, बामनौली, हसनपुर समेत अन्य गांवों की लाइनों में फाल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। जिनको देर शाम तक बिजली कर्मी ठीक करने में जुटे रहे।
--
मौसम हुआ ठंडा, सड़कों पर जलभराव
कुछ दिन पहले तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो शनिवार को बारिश होने पर 26 डिग्री सेल्सियस रह गया था। लेकिन सोमवार को बारिश व ओलावृष्टि ने तापमान को 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया। इस तरह मौसम में अन्य दिनों के मुकाबले ठंडक महसूस हुई। वहीं बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव व कीचड़ से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बागपत में कोर्ट रोड, शौकत मार्केट, यमुना रोड, बड़ौत में गांधी रोड, बिजरौल, मुख्य बाजार व अन्य कई जगह काफी कीचड़ हो गई।
- रटौल क्षेत्र में सबसे ज्यादा सब्जी की फसल और आम के बागों में नुकसान
रटौल, लहचौड़ा, गौना, विनयपुर, सिंगोली, शरफाबाद समेत अन्य गांवों में किसान सब्जी खीरा, लोकी और तोरई आदि की खेती करते हैं। रटौल क्षेत्र में आम के बाग भी काफी हैं। जहां बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। बागवानों के अनुसार आम के बागों में 30 प्रतिशत तक बौर गिर गया। इससे किसान व बागवान काफी परेशान हैं। अमीनगर सराय व बालैनी क्षेत्र में भी सब्जी की फसलों को काफी नुकसान हुआ।