{"_id":"6054ecbf8ebc3e8d3a366c2a","slug":"daily-hearing-in-bipasha-s-land-dispute-case-baghpat-news-mrt5307027141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपाशा के भूमि विवाद मामले में प्रतिदिन होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिपाशा के भूमि विवाद मामले में प्रतिदिन होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने एसडीएम खेकड़ा को दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री और विधायकों के सामने आत्मदाह करने की कोशिश वाली युवती बिपाशा के भूमि विवाद मामले में प्रतिदिन सुनवाई होगी। डीएम राजकमल यादव ने एसडीएम खेकड़ा को यह निर्देश दिए हैं।
सरकार के चार साल पूरे होने पर कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम चल रहा था। प्रभारी मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान करने के लिए मंच से नीचे आ रहे थे। तभी खेकड़ा की बिपाशा ने प्रभारी मंत्री और विधायक बड़ौत केपी मलिक और विधायक छपरौली सहेंद्र सिंह रमाला व तमाम अधिकारियों के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की थी। किसी तरह अधिकारियों ने उसके हाथ से माचिस छीनी। इसके बाद भी बिपाशा ने जमकर हंगामा किया। इस पर प्रभारी मंत्री और सभी विधायक कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। बाद में डीएम के समझाने पर बिपाशा ने इस मामले में धारा-24 के तहत वाद दायर कर दिया। साथ ही डीएम ने खेकड़ा एसडीएम को मामले की सुनवाई प्रतिदिन कर शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि इस मामले में बिल्कुल भी कोताही बरती नहीं जाएगी। बिपाशा की समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।