{"_id":"5ee7b94d8ebc3e42c701e6e3","slug":"customer-absconding-with-one-and-a-half-million-gold-baghpat-news-mrt486599543","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख का सोना लेकर ग्राहक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख का सोना लेकर ग्राहक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ लाख का सोना लेकर ग्राहक फरार
बागपत, अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में सोमवार दोपहर सुनार की दुकान पर सोने की खरीददारी करने आया ग्राहक दुकान से तीन तौले की सोने की दो चेन लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने थाना सिंघावली अहीर में ठगी की तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार जांच कर रही है।
सराफा व्यापारी इंदर पाल वर्मा ने बताया कि दुकान में सोमवार की दोपहर को एक ग्राहक सोने के ओउम का लोकेट खरीदने आया । ग्राहक ने लोकेट देखकर उन्हें पांच सौ रुपये देकर थोड़ी देर में आने के लिए कहा और चला गया। काफी देर तक ग्राहक के न लौटने पर इंदर पाल वर्मा ने दुकान में देखा की उसकी तीन तौले की दो सोने की चेन गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी ग्राहक कहीं दिखाई नहीं दिया। सराफा व्यापारी ने बताया कि दोनों चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। पीड़ित ने तहरीर दी। सराफ की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसओ शिवप्रकाश ने बताया कि सराफ से साथ हुई ठगी की शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी।